20 मई को बंद रहेगा शेयर बाजार
मुंबई। लोकसभा चुनाव के चलते सोमवार को शेयर बाजार बंद रहेगा। एनएसई ने कहा कि मुंबई में 20 मई को लोकसभा इलेक्शन के लिए वोटिंग होनी है। ऐसे में इस दिन शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के सेक्शन 25 के तहत चुनावों में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है। इलेक्शन कमिशन ने पिछले महीने घोषणा की थी कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच फेज में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को होंगे। स्टॉक एक्सचेंज एनएसई और बीएसई ने 8 अप्रैल को मुंबई में 20 मई को वोटिंग के चलते शेयर बाजार की छुट्टी का ऐलान किया था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना