राजस्थान में आंधी- बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी
जयपुर । राजस्थान का मौसम बदल गया है। एक दिन पहले तक प्रदेश के सभी जिलों में लोग प्रचंड गर्मी और तीव्र लू में झुलस रहे थे। अब आंधी और बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को बारिश हुई और आंधी चली। तेज हवाओं और बारिश में गर्मी अचानक गायब हो गई। रात भी सुहानी और ठंडी रही। मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी।
मौसम केंद्र जयपुर की ओर से प्रदेश के 12 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। उनमें अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों और आसपास के क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। साथ ही हल्की से तेज बारिश भी हो सकती है।

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: हफ्ते के पहले दिन क्या आपको मिली राहत? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
गहने बनवाने का सबसे सही समय! सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें अपने शहर के ताजा रेट