टीचर ने किया 6 बच्चियों का रेप
ताइपे। ताइवान में एक टीचर को 6 बच्चियों का रेप करने के मामले में 28 साल जेल की सजा सुनाई गई है। ताइपे टाइम्स के मुताबिक 30 साल के किंडरगार्टन टीचर माओ चुन शेन पर छह लड़कियों से रेप के 11 मामलों, शोषण के 207 मामलों और अश्लील तस्वीरें-वीडियो बनाने के 6 मामलों में दोषी ठहराया गया था। ताइपे के कोर्ट ने कहा कि माओ को कुल 224 मामलों में दोषी पाया गया है, जिसमें कानून के हिसाब से उसकी कुल सजा 1252 साल और 6 महीने होगी। हालांकि, उसे 28 साल की सजा सुनाई गई। माओ अभी इसके खिलाफ अपील कर सकता है।

LPG संकट के बीच सिलेंडर छोड़ इंडक्शन पर शिफ्ट हुआ सागर गैरें
एमपी में राज्यसभा की एक सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर
बिहार चुनाव: बीजेपी के बटुए से निकले 146.71 करोड़, सबसे ज्यादा 89 विधायक जीते
हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा—भारत में गैस-तेल की कोई कमी नहीं