PNB के रिटायर्ड स्पेशल असिस्टेंट के घर में हुई चोरी
पीड़ित अर्जुन जोशी निवासी विजयनगर 291 ने बताया रात को उनके पड़ोस में रेजिडेंस मकान है जो टंकी बेचने का कार्य करते हैं। अज्ञात चोर आए और टंकी पर टंकी लगाकर हमारी छत पर चढ़े।जिसके बाद हमारे स्टोर का ताला तोड़कर स्टोर से ठुठीया वह एसी की वायर काट ले गए। पीड़ित का कहना है उनके करीब 30 से 40 हजार का नुकसान हुआ है। इसकी सूचना उन्होंने घटना के दिन शिवाजी पार्क थाना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस का कहना था कि दो दिन इंतजार करो अगर सामान मिल जाता है तो हम आपको लौटा देंगे, लेकिन तीन दिन इंतजार करने के बाद भी चोरों का कोई भी सुराग नहीं लगा।उसके बाद पीड़ित ने शिवाजी पार्क थाने में शिकायत दी और पूरी घटना पुलिस को बताई। पीड़ित का कहना है टंकियों की मदद से चोर हमारी छत पर चढ़ पाए है। अगर टंकी नहीं होती तो यह घटना भी नहीं होती। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त