जयपुर के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
डॉ. गायत्री✍🏻.....
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिये मिली इस धमकी के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि छात्रों और स्टाफ सदस्यों को स्कूल से बाहर निकालकर बम निरोधक दस्ते और कुत्तों के साथ पुलिस टीमें स्कूलों में पहुंच गई हैं।
ई-मेल से मिली धमकी
जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा कि चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस स्कूलों तक पहुंच गई है। पुलिस ने कहा कि धमकी ईमेल से दी गई है और एक टीम ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
प्रिंसिपल को मिली धमकी
जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने प्रिंसिपल को ई-मेल भेजकर कहा कि स्कूल बिल्डिंग में बम रखा गया है। इसकी सूचना मिलते ही स्कूलों में हड़कंप मच गया। अफरातफरी का माहौल होने के बाद स्कूलों से छात्रों और स्टाफ को बाहर निकाला गया।
दिल्ली-NCR के स्कूलों को भी मिली थी धमकी
बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली-एनसीआर के 150 से अधिक स्कूलों में इसी तरह के ई-मेल से हड़कंप मच गया था। इन मेल में भी स्कूलों में बम होने की धमकी दी गई थी। हालांकि, ये धमकी अफवाह साबित हुई थी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना