आपका दिन शुभ हो, मंगलमय हो..... आज का चिंतन.............................. संजय अग्रवाल
आपका दिन शुभ हो, मंगलमय हो
आज का चिंतन
- संजय अग्रवाल
यह तो हो पहले
बातचीत में कुछ घटना
पता लगती है तो कहते हैं कि
यह पहले क्यों नहीं बताया
तो दूसरा कहता है कि
_पहले यह हो जाए_,
_पूरा हो जाए या_
_वह हो जाए_
तब मैं बताता।
साझा करना
जीवन में जो कुछ भी होता है
उसे समय-समय पर
अपनों से साझा कर लिया जाए
तो बेहतर ही होता है।
लोगों के विचार, प्रतिक्रिया
और सहयोग मिल जाने से,
उत्पादकता बढ़ जाती है और
परिणाम अधिक गति और
गुणवत्ता से मिलते हैं।
पारदर्शिता
व्यवहार में और बातों में
जितनी अधिक पारदर्शिता होगी,
संबंध उतने ही मजबूत, शुद्ध
दीर्घकालिक और सुदृढ़ होंगे।
जाने अनजाने का दुराव छुपाव
संबंधों को कमजोर करता है।
संकोच या आशंका
जानकारी साझा ना करने के पीछे
कभी-कभी संकोच या आशंका भी
एक कारण होता है किंतु
इस रोग को दूर करने से ही
जीवन में मधुरता, समरसता
और प्रगति होती है।
****************

श्री संजय अग्रवाल आयकर विभाग, नागपुर में संयुक्त आयकर आयुक्त हैं. वे हमेशा लोगों से सम्पर्क और संवाद करने के लिये इच्छुक रहते हैं। इसीलिए वे संपर्क, संवाद और सृजन में सबसे अधिक विश्वास करते हैं। मानवीय मूल्यों और सम्बंधों के सूक्ष्म विश्लेषण के चितेरे श्री अग्रवाल "आज का चिंतन" नियमित रूप से लिख रहे हैं।

बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक