आपका दिन शुभ हो... मंगलमय हो... आज का चिंतन ..................................... संजय अग्रवाल
आपका दिन शुभ हो... मंगलमय हो...
आज का चिंतन
* संजय अग्रवाल
बंटवारा अपनी पसंद से
जमीन जायदाद या कोई संपत्ति,
दूसरों का समय, उनकी सुविधा
इत्यादि का बंटवारा हम
अपनी इच्छा और पसंद से
नहीं कर सकते, लेकिन
दिन भर के 24 घंटे में से
अपने निजी समय
का बंटवारा हम अपनी पसंद
से अवश्य ही कर सकते हैं।
पसंद अपनी अपनी
हर एक के पास, अनिवार्य कार्यों
से बचा हुआ, जो भी निजी समय,
उन्हें मिलता है, वह उस समय में
अपनी पसंद के कार्य करते हैं।
कुछ लोग उस समय को
सकारात्मक कार्य या
किसी व्यवस्थागत कार्य में
उपयोग कर लेते हैं
और कुछ लोग,
निजी कारणों से
या स्वयं की कमजोरी से,
उस समय का,
अपेक्षित लाभ
नहीं उठा पाते हैं।
मन की शक्ति
समय का सदुपयोग करने के लिए
मन की दृढ़ इच्छा शक्ति की
बहुत बड़ी भूमिका होती है।
मन की कमजोरी से हम
अपना अधिकांश उपयोगी
समय व्यर्थ ही गवां देते हैं।
क्या करें
हमें बहुत सीमित समय उपलब्ध
हो पाता है, इसलिए उसका
अधिकतम सदुपयोग हम
रचनात्मक और सृजनात्मक
कार्यों में करते रहें,
जिससे हमें संतुष्टि और
आनंद की प्राप्ति हो सके,
यही अभीष्ट होता है।
*******************

- श्री संजय अग्रवाल आयकर विभाग, नागपुर में संयुक्त आयकर आयुक्त हैं. वे हमेशा लोगों से सम्पर्क और संवाद करने के लिये इच्छुक रहते हैं। इसीलिए वे संपर्क, संवाद और सृजन में सबसे अधिक विश्वास करते हैं। मानवीय मूल्यों और सम्बंधों के सूक्ष्म विश्लेषण के चितेरे श्री अग्रवाल "आज का चिंतन" नियमित रूप से लिख रहे हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव