आपका दिन शुभ हो... मंगलमय हो... आज का चिंतन संजय अग्रवाल
आपका दिन शुभ हो... मंगलमय हो...
आज का चिंतन
* संजय अग्रवाल
खुश रहना और खुश रखना
हम स्वयं को खुश रखें,
हर तरह से, हर परिस्थिति में,
यह चुनाव भी हमारा है
निर्णय भी हमारा है
प्रयास भी हमारा है और
परिणाम भी उसी के
अनुसार होता है।
दूसरा खुश रहे
इसके लिए हम हर उचित
और संभव प्रयास कर सकते हैं
लेकिन एक सीमा के बाद
असफल हो जाने पर इसके लिए
स्वयं का बलिदान करने
की आवश्यकता नहीं होती है।
स्वयं को मार कर कभी भी
दूसरे को खुश
किया नहीं जा सकता।
जो स्वयं खुश रहना नहीं जानता
वह दूसरे के प्रयासों से
कभी भी खुश हो नहीं सकता।
आनंद
जीवन का लक्ष्य आनंद की
स्थिति में रहना है और
यह किसी व्यक्ति वस्तु स्थिति
पर निर्भर नहीं करता है और
यदि यह कर रहा है तो
हम आनंद से कोसों दूर हैं।
क्या करें
हम अपने धर्म अर्थात
मानव धर्म का पालन करें।
सत्य धर्म और न्याय
की राह पर चलते हुए
उचित निर्णय लें
और कर्म करें
केवल यही हमारे पूर्ण
नियंत्रण में होता है।
दूसरे के विचार और व्यवहार
हमारे नियंत्रण में नहीं होते हैं।
*******************

- श्री संजय अग्रवाल आयकर विभाग, नागपुर में संयुक्त आयकर आयुक्त हैं. वे हमेशा लोगों से सम्पर्क और संवाद करने के लिये इच्छुक रहते हैं। इसीलिए वे संपर्क, संवाद और सृजन में सबसे अधिक विश्वास करते हैं। मानवीय मूल्यों और सम्बंधों के सूक्ष्म विश्लेषण के चितेरे श्री अग्रवाल "आज का चिंतन" नियमित रूप से लिख रहे हैं।

‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज