आपका दिन शुभ हो, मंगलमय हो

 

 

 

 

 

आज का चिंतन

  • संजय अग्रवाल  

 

इन्हीं परिस्थितियों में से 

 

 

जीवन में परिस्थितियों पर 

हमारा कोई

नियंत्रण नहीं होता 

और हम परिस्थितियों को 

बदल भी नहीं सकते। 

हमें यदि कुछ करना है तो 

हमें उन्हीं परिस्थितियों में

उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से,

स्वयं की समस्त ऊर्जा,

क्षमता  शक्ति का

उपयोग करते हुए 

ही कार्य करना होता है।

 

अतीत

जो गुजर गया

वह लौटकर नहीं आने वाला,

जो हो गया सो हो गया,

अतः बीते समय की

कड़वी स्मृति और

दुष्प्रभाव से निकलकर ही

हमें नवीन ऊर्जा और

उत्साह के साथ ही

कुछ नया, अच्छा  

सार्थक और उपयोगी 

करना होता है।

 

वर्तमान क्षण

वर्तमान क्षण ही

वह स्वर्णिम अवसर है

जहां हम अपना 

अधिकतम प्रदर्शन कर सकते हैं 

और यह पूरी तरह हमारे 

आत्मबल और इच्छा शक्ति 

पर निर्भर करता है। 

यहां शिकायत का कोई कारण 

या कोई गुंजाइश नहीं होती है।

वर्तमान में कुछ नहीं

कर पाने का बहाना,

मात्र कमजोरी और 

अकर्मण्यता को ही

प्रदर्शित करता है।

 

क्या करें

बेहतर विकल्प का चुनाव करें,

हर क्षण को भरपूर जिएं,  

इसका भरपूर सदुपयोग करें 

और इसी से हमारे

भविष्य का निर्माण होता है।

 

****************

https://dailynewshub.net/ws/dailynewshubnet/news/202411/Agrawal_Sanjay_IT_-_Copy-8.jpg

श्री संजय अग्रवाल आयकर विभागनागपुर में संयुक्त आयकर आयुक्त हैं. वे हमेशा लोगों से सम्पर्क और संवाद करने के लिये इच्छुक रहते हैं इसीलिए वे संपर्कसंवाद और सृजन में सबसे अधिक विश्वास करते हैं  मानवीय मूल्यों और सम्बंधों के सूक्ष्म विश्लेषण के चितेरे श्री अग्रवाल "आज का चिंतन" नियमित रूप से लिख रहे हैं