शुभ प्रभात .. शुभ रविवार – ....... आज का चिंतन ........ आप व्यस्त होंगे..................... संजय अग्रवाल
शुभ प्रभात .. शुभ रविवार – ....... आज का चिंतन
आप व्यस्त होंगे
- संजय अग्रवाल
कई बार हमें यह सुनने को मिलता है किउन्होंने फोन या सम्पर्क यह सोचकर नहीं किया कि आप व्यस्त होंगे।
अनुमान का आधार
सामने वाला व्यस्त है या नहीं, इसकी जांच किए बिना अनुमान लगा लेना न केवल आधारहीन है बल्कि यह अवसर का चूकना भी कहलाता है। और कभी-कभी यह बहाने बनाने जैसा भी लगता है।
समय का महत्व
बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता। यह जानते हुए भी हम समय पर संपर्क नहीं करने के कारण, समय पर मिलने वाली सहायता और मार्गदर्शन से चूक जाते हैं, और कई बार इस हानि की पूर्ति कैसे भी हो नहीं पाती है।
उपाय
हमें दूसरों से संपर्क और संवाद का कोई भी अवसर कतई नहीं छोड़ना चाहिए, और किसी भी तथ्य या सूचना की जांच तुरंत कर लेना चाहिए। ऐसा करने से हम संभावित हानि से स्वयं को बचा सकते हैं। मैंने सोचा या मुझे लगा, इस अनावश्यक फेर में हमें कभी भी पड़ना नहीं चाहिए।
मुझे जांचना होगा कि 'आप व्यस्त होंगे' इसके फेर में पड़ कर मैं कहीं कोई अवसर तो नहीं चूक रहा हूं?
****************
श्री संजय अग्रवाल आयकर विभाग, नागपुर में संयुक्त आयकर आयुक्त हैं. वे हमेशा लोगों से सम्पर्क और संवाद करने के लिये इच्छुक रहते हैं। इसीलिए वे संपर्क, संवाद और सृजन में सबसे अधिक विश्वास करते हैं। मानवीय मूल्यों और सम्बंधों के सूक्ष्म विश्लेषण के चितेरे श्री अग्रवाल "आज का चिंतन" नियमित रूप से लिख रहे हैं।

केरल विधानसभा चुनाव 2026: कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकी, राहुल गांधी ने डाला डेरा
Vishvas Sarang का सख्त बयान, हत्यारों को फांसी और अवैध निर्माणों पर बुलडोजर