रूस के 1000 वर्ग किमी इलाके पर यूक्रेन का कब्जा
कीव। यूक्रेन ने रूस के 1,000 वर्ग किमी से ज्यादा इलाके पर कब्जा कर लिया है। एक सप्ताह पहले यूक्रेनी सैनिकों ने रूस के कुस्र्क इलाके पर हमला किया था। तब से यहां के करीब 28 गांवों पर कब्जा कर चुके हैं।कुस्र्क में टैंकों और तोपखानों से लैस करीब एक हजार यूक्रेनी सैनिक 6 अगस्त को दाखिल हुए थे। इसके बाद रूस ने 8 अगस्त को ही यहां इमरजेंसी लगा दी थी।रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे यूक्रेन की उकसाने वाली हरकत बताया है। उन्होंने अपने रक्षा अधिकारियों को यूक्रेनी सेना को रूसी इलाके से खदेडऩे का आदेश दिया है।

LPG संकट के बीच सिलेंडर छोड़ इंडक्शन पर शिफ्ट हुआ सागर गैरें
एमपी में राज्यसभा की एक सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर
बिहार चुनाव: बीजेपी के बटुए से निकले 146.71 करोड़, सबसे ज्यादा 89 विधायक जीते
हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा—भारत में गैस-तेल की कोई कमी नहीं