वंदे मातरम: राष्ट्र चेतना का शाश्वत उद्घोष .................. डॉ. रीना रवि मालपानी
वंदे मातरम: राष्ट्र चेतना का शाश्वत उद्घोष
- डॉ. रीना रवि मालपानी
150 वर्ष की यात्रा का
मधुर संगीत है वंदे मातरम।
भारत को एकता के सूत्र में
बांधने वाला उद्घोष है वंदे मातरम।
सामूहिक चेतना का
अनुपम वक्तव्य है वंदे मातरम।
देशभक्ति के जोश का
उत्कर्ष है वंदे मातरम।
क्रांतिकारियों के बलिदान की
आवाज है वंदे मातरम।
स्वतंत्रता संग्राम के नारे का
उन्मुक्त रूप है वंदे मातरम।
मातृभूमि की भव्यता का
साक्षात्कार है वंदे मातरम।
भारतीय संस्कृति की भावनात्मक
दृढ़ता है वंदे मातरम।
अनेकता में एकता का
अप्रतिम स्वर है वंदे मातरम।
नवीन ऊर्जा एवं अनुभूति का
समन्वय है वंदे मातरम।
माँ भारती को समर्पित राष्ट्रभक्ति का
प्रतीक है वंदे मातरम।
आत्मविश्वास के भाव से
परिपूरित है वंदे मातरम।
इतिहास की स्मृति का
जीवंत रूप है वंदे मातरम।
संकल्प के प्रति पूर्णनिष्ठा
प्रदर्शित करता है वंदे मातरम।
विश्व के परिवर्तित भूगोल का
साक्ष्य है वंदे मातरम।
भारत के स्वतंत्र अस्तित्व का
शंखनाद है वंदे मातरम।
भारत के उन्नत स्वरूप का
परिचायक है वंदे मातरम।
स्वर्णिम, अरुणिम भारत का
हर्ष है वंदे मातरम।
देशप्रेम की अविरल शौर्य
गंगा-यमुना है वंदे मातरम।
शांति, सौहद्र और सतत प्रगति का
आह्वान है वंदे मातरम।
हर भारतवासी के दिल में गूँजता
एक शाश्वत गीत है वंदे मातरम।
डॉ. रीना कहती, भारत की आन-बान और
शान की स्तुति वंदन है वंदे मातरम।
*************************************************************
डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)*

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में बड़ा खुलासा, बिना लिगेचर मटेरियल के दे दी PM रिपोर्ट
लगातार हार से दबाव में पंजाब किंग्स, प्रीति जिंटा और श्रेयस अय्यर की बातचीत बनी सुर्खियां
टीम इंडिया में बड़ा बदलाव संभव, सूर्यकुमार की कप्तानी और पंत की भूमिका पर सस्पेंस
ब्रह्मोस मिसाइल से लैस 3 नए वॉरशिप भारतीय नौसेना में शामिल, बढ़ेगी समुद्री ताकत
क्रेशर यूनिट में दर्दनाक हादसा, आदिवासी श्रमिक पर गिरा भारी पार्ट; परिवार में आक्रोश