रेल सुविधा: पुणे-गोरखपुर-हड़पसर मार्ग पर समर स्पेशल ट्रेन का संचालन
पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल
प्रेस विज्ञप्ति 112/2026
दिनाँक 16.05.2026
पुणे-गोरखपुर-हड़पसर (पुणे) के मध्य प्रतिदिन समर स्पेशल ट्रेन
मंडल के इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशनों पर ठहराव
भोपाल। रेलवे द्वारा समर के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में मध्य रेल से यात्रा मांग पर चल रही गाड़ी संख्या 01415/01416 पुणे-गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन को विस्तारित करते हुए समर स्पेशल के अंतर्गत चलाने का निर्णय रेल प्रशासन द्वारा लिया गया है। यह समर स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशनों से होकर अपने गंतब्य को जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के क्षेत्राधिकार में आने वाले समय-सारणी का विवरण निम्नानुसार है:-
पुणे-गोरखपुर-हड़पसर (पुणे) प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन :-
गाड़ी संख्या 01415 पुणे से गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन पुणे स्टेशन से सुबह 06:50 बजे प्रस्थान कर इटारसी रात 21:10 बजे, रानी कमलापति 23:15 बजे, पहुँचकर अगले दिन बीना मध्यरात्रि 01:25 बजे पहुँचकर मार्ग से होते हुए सायं 16:00 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01416 गोरखपुर से हड़पसर (पुणे) समर स्पेशल ट्रेन 16 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन गोरखपुर स्टेशन से शाम 17:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन बीन सुबह 08:00 बजे, रानी कमलापति 10:30 बजे, इटारसी दोपहर 12:10 बजे पहुंचकर और तीसरे दिन 03:15 बजे हड़पसर (पुणे) स्टेशन पहुँचेगी।
कोच कम्पोजीशन:- इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 06 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 18 कोच रहेंगे।
ट्रेन के हाल्ट:- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर जंक्शन (अहमदनगर), कोपरगाँव, मनमाड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, कानपूर सेन्ट्रल, लखनऊ, गोंडा एवं बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।
यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीइएस या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।
जन सम्पर्क अधिकारी,
पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल

नीदरलैंड में भारतीय समुदाय के बीच भावुक हुए PM मोदी
रेल सुविधा: पुणे-गोरखपुर-हड़पसर मार्ग पर समर स्पेशल ट्रेन का संचालन
मध्यप्रदेश की बेटी की कहानी ने हिलाया समाज, ‘अंजना’ बनी बेस्ट सेलर
केरल कांग्रेस में सुलह के संकेत, चेन्निथला को मिल सकता है गृह मंत्रालय
जिम ट्रेनर पर 24 साल बाद ब्लैकमेलिंग जैसी साजिश का आरोप