पतंजलि विज्ञापन केस में छपवाया दूसरा माफीनामा
नई दिल्ली । पतंजलि, बाबा रामदेव और बालकृष्ण ने बुधवार को अखबारों में एक और माफीनामा छपवाया। इसमें बिना शर्त कोर्ट से माफी मांगी गई है। पतंजलि पर अखबारों में विज्ञापन देकर एलोपैथी के खिलाफ निगेटिव प्रचार करने का आरोप है। मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। पतंजलि ने बुधवार को छपवाए माफीनामे में लिखा- हमसे विज्ञापनों को प्रकाशित करने में हुई गलती के लिए ईमानदारी से बिना शर्त माफी मांगते हैं। ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। हम सावधानी के साथ सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करने का वचन देते हैं। इससे पहले 22 अप्रैल को भी पतंजलि ने 67 अखबारों में माफीनामा छपवाया था और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने की बात कही थी। पतंजलि ने 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अमानतुल्लाह की बेंच को इसकी जानकारी दी थी।

युद्ध की आहट से यूपी के गेहूं निर्यात पर संकट, 1600 करोड़ के सौदे रद्द
हर आंगनबाड़ी से 10 हजार की मांग, सीडीओ की डिमांड पर गिरी गाज
यश को नहीं सताया ‘धुरंधर 2’ का डर, ‘टॉक्सिक’ की रिलीज टालने की असली वजह आई सामने
यूपी कैबिनेट की बैठक आज, 27 अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
राहुल गांधी बोले- गंभीर विषय पर चर्चा होनी चाहिए, लोकसभा में विपक्ष ने किया हंगामा