आज कांग्रेस घोषित कर सकती है छह प्रत्याशी
भोपाल। कांग्रेस की बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में होगी। इसमें मध्य प्रदेश की शेष छह लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर घोषित किए जाएंगे। इनमें मुरैना, ग्वालियर, गुना, विदिशा, दमोह और खंडवा सीट शामिल है। इस बार पार्टी प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 पर चुनाव लड़ रही है।
खजुराहो सीट समझौते के तहत समाजवादी पार्टी को दी गई है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भाग लेंगे।
उल्लेखनीय है कि खजुराहो सीट को छोडक़र मप्र की 29 लोकसभा सीटों में से अभी तक 22 सीटों के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। इनमें अधिकांश सीटों पर नए चेहरों को पार्टी ने अवसर दिया है। 10 सीटों पर कांग्रेस नए चेहरों के साथ चुनाव मैदान में है। कांग्रेस ने अपने पांच विधायकों को भी लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है।

नहीं चली Aaditya Thackeray की, राज्यसभा जाएंगे Sharad Pawar
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा