9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान
9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान
आगामी 9 अगस्त से देश व्यापी हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो रहा है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशवासी 9 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लहराकर वेबसाईट https://harghartiranga.com पर अपनी सेल्फी अपलोड कर सकते हैं।
आज X प्लेटफार्म पर किए गए एक पोस्ट में गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, “हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा त्याग, निष्ठा व शांति का प्रतीक है। #HarGharTiranga अभियान आजादी के नायकों को याद करने, राष्ट्रप्रथम का संकल्प लेने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का माध्यम है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर यह अभियान बीते 2 वर्षों से जन-जन का अभियान बन गया है। आगामी 9 से 15 अगस्त तक आप भी अपने घरों में तिरंगा लहराकर https://harghartiranga.com पर अपनी सेल्फी अपलोड करें।”

धोनी, माहिका और अगस्त्य को साथ देखकर भावुक हुए हार्दिक, वीडियो वायरल
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में धुआं, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
‘पहले ही क्यों नहीं लिया फैसला’, सेलिना जेटली ने साझा की अपनी कहानी
क्या टूटेगा 19 साल पुराना तिलिस्म? फाइनल में भारत के सामने न्यूजीलैंड
ईरान-इस्राइल-अमेरिका संघर्ष पर सलमान चिश्ती बोले—युद्ध मानवता की हार है