एक बार फिर टल गई नर्सिंग की परीक्षाएं
भोपाल। मेडिकल विश्वविद्यालय द्वारा एक बार फिर नर्सिंग की परीक्षाओं को टाल दिया गया है। नर्सिंग की परीक्षाएं 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही थी। विश्वविद्यालय ने एक बार फिर परीक्षाएं टालने का निर्णय किया है। अब नर्सिंग की परीक्षाएं 15 मई से आयोजित होगी।
विश्वविद्यालय के रजिस्टर पुष्पराज सिंह के अनुसार मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा सभी कॉलेजों में जिन छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया था। उन सभी को परीक्षा में शामिल होने की राहत दी है। पहले 167 नर्सिंग कॉलेज के छात्रों की परीक्षा होनी थी।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब 350 नर्सिंग कॉलेज के छात्रों की परीक्षा होगी। प्रत्येक परीक्षा में लगभग 35000 छात्र शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद परीक्षाओं को टालना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय और कॉलेज के कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगने के कारण परीक्षा का टाइम टेबल बदला गया है।

पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb