अलीगढ़ ।  स्वर्गीय पन्नालाल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से राजघाट के गंगा तट पर 26 वां विशाल जागरण और भंडारा 8 मई को गंगा अवतरण दिवस पर होगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं नमामि गंगे भाजपा ब्रज प्रांत के सह संयोजक व व्यापारी नेता कालीचरण वार्ष्णेय ने बताया कि गंगा सप्तमी पर 8 मई को विशाल देवी जागरण और भंडारे का आयोजन होगा। पिछले 2 साल से कोरोना के कारण कार्यक्रम नही हो सके थे। इस बार लोगों की भीड़ को देखते हुए 10 बीघा में विशाल टेंट आदि की व्यवस्था कर 50 हजार से अधिक लोगों के विश्राम और भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है। अत्यधिक गर्मी को देखते हुए लोगों के लिए 100 से अधिक पंखे और कूलर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि खुला घाट होने के कारण महिलाओं को कपड़े बदलने में काफी परेशानी होती थी, इसलिए ट्रस्ट ने स्टील के 5 चेंजिंग रूम भी घाट पर स्थापित कराए हैं। उपाध्यक्ष प्रदीप गंगा
 ने बताया कि इस बार देवी जागरण के लिए नोएडा के श्रीजी म्यूजिकल इवेंट ग्रुप को आमंत्रित किया है। जिसमें दिल्ली के विवेक सोनी, रेशू पायल बुलंदशहर, दूरदर्शन दिल्ली के कलाकार संजय शर्मा, वृंदावन से खुशबू राधा जी तथा मुंबई के दूरदर्शन हर हर महादेव के कलाकार अपनी भक्ति और आस्था की गंगा बहाएंगे। ट्रस्ट के प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि राजघाट के प्रधान ओमवीर सिंह एडवोकेट के सौजन्य से एक आपदा प्रबंधन टीम भी बनाई गई है, जिसमें एक दर्जन मोटर बोट तथा तैराक हर समय तैयार ।जन्मोत्सव पर गंगा मैय्या को सैकढो साढी की पैरावनी की जाऐगी।
कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यमंत्री सदींप सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैय्या, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह जी सहित वढी सख्या में गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहेगी। पत्रकार वार्ता मे कालीचरन वार्ष्णेय, सुरेंदर शर्मा,प्रदीप गंगा ,सजंय टाईल्स, दिनेश पाईप, आदि थे।