लखनऊ । राज्यसभा सांसद संजय ने कहा कि, पूरे देश में नफरत की राजनीति को भाजपा के लोग बढ़ावा दे रहे है। महंगाई चरम पर है कोई चर्चा नहीं करना चाहता है। भाजपा के लोग गंदी राजनीति कर रहे है। हाल यह है कि, बेरोजगारी के कारण युवा फांसी लगा रहे है। एक जुलाई से पूरे यूपी में आम आदमी पार्टी शुरु करेगी। प्रदेश में अगले छह महीने में 10 हजार से ज्यादा शाखा प्रमुख बनाए जाएंगे। इसको लेकर समय-समय पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी बांटो और राज करो की नीति पर चल रही है। इस राजनीति के खिलाफ आम आदमी पार्टी पूरे देश में तिरंगा शाखाओं का निर्माण करेगी। तिरंगा शाखाओं के माध्यम से हम पूरे देश में यह मैसेज देना चाहते हैं कि हर भारतवासी की शान तिरंगा है। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव आम आदमी लड़ेगी। यूपी में बुलडोजर राज चल रहा है। यह बुलडोजर गरीब की झोपड़ी और ठेले वालों तक ही पहुंच रहा है। बड़े-बड़े उद्योगपतियों को करोड़ों की जमीन कौड़ियों के भाव दे दी गई। मोदी सरकार ने 14 हजार एकड़ जमीन गुजरात में एक रुपए स्क्वायर मीटर अडानी को दे दी है।