फतेहाबाद। फतेहाबाद में एक व्‍यक्ति ने खुद को आग के हवाले कर लिया। वह नशे का आदी था और उसका पत्‍नी से झगड़ा हो गया था। दरअसल यहां नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। जिसकी चपेट में हर कोई आ रहा है। कोई शराब का नशा कर रहा है तो कोई हेरोइन का नशा। झगड़ा इतना बढ़ गया कि व्यक्ति ने खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। जिसके बाद स्वजनों ने शोर मचाया और झुलसे हुए व्यक्ति को नागरिक अस्पताल में भर्ती कररवाया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कालेज में रेफर किया था। देर रात को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अब इस की जांच कर रही है।   
   जानकारी के अनुसार कबीर बस्ती निवासी 46 वर्षीय सुभाष शराब पीने का आदी था। बताया जा रहा है कि 23 अगस्त को उसका अपनी पत्‍नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना अधिक बढ़ गया कि सुभाष ने अपने ऊपर पास में पड़ा पेट्रोल डाल लिया।जिसके बाद उसने अपने आप को आग लगा ली। जिससे वह बूरी तरह झुलस गया। स्वजनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आग बुझाकर सुभाष को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया जहां देर रात को उसने दम तोड़ दिया। शहर थाना से जांच अधिकारी रिसाल सिंह ने बताया कि इस तरह के मामले की सूचना उन्हें मिली है। वे अग्रोहा मेडिकल कालेज में जा रहे है। स्वजन किस तरह के बयान देते है उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।