देवरिया जिले के समाजवादी नेता पूर्व सांसद हरिवंश सहाय (83) का नोएडा स्थित कैलाश हॉस्पिटल में गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। दो पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। हरिवंश सहाय भाजपारानी विधानसभा क्षेत्र के कुकुर घाटी स्थित नंदपुर गांव के मूल निवासी थे। वह वर्तमान समय में नगर पंचायत भाटपाररानी स्टेशन रोड में मकान बनवाकर अपने छोटे बेटे अरविंद सहाय के साथ रहते थे। उनके बड़े बेटे अशोक कुशवाहा जो वर्तमान समय में मऊ जनपद में जिला जज के पद पर कार्यरत है।अशोक अपने सरकारी आवास गाजियाबाद में, उनको रख कर इलाज करा रहे थे। स्वास्थ्य संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। बुधवार की रात में अचानक तबीयत खराब हुई। उन्‍हे नोएडा स्थित कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान सुबह निधन हो गया।

हरिवंश सहाय वर्ष 1967-68 में पहली बार जनसंघ से भाटपार रानी विधानसभा से चुनाव लड़े थे, जिसमें उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वर्ष 1969 में पहली बार लोकदल से विधायक चुने गए। दूसरी बार वर्ष 1980 में लोकदल, तीसरी बार वर्ष 1989 में जनता दल और चौथी बार वर्ष 1991 में जनता दल से विधायक चुने गए। वर्ष 1996 में पहली बार समाजवादी पार्टी से लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर से सांसद बने, उन्होंने हरि केवल प्रसाद को हराकर जीत हासिल की थी।