लखनऊ । लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव शनिवार को हुआ। इसमें बीजेपी से चार और सपा के दो लोगों का चयन हुआ। नगर निगम कार्यकारिणी में सभी सदस्यों का चुनाव निर्विरोध किया गया। बताया जा रहा है कि यह नगर निगम के इतिहास में पहली बार हुआ है जब पांच सालों तक कार्यकारिणी के सभी सदस्यों चयन हर बार निर्विरोध हुआ हुआ है। बीजेपी की तरफ से जहां मिथलेश चौहान, शशि गुप्ता, रेखा सिंह और मनोज अवस्थी का चयन किया गया। चार में तीन महिला सदस्य रखी गई हैं। सपा की तरफ से जगलाल यादव, अयाजुरहमान का चयन किया गया है। मेयर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि यह ऐतिहासिक कार्यकाल होगा जब नगर निगम कार्यकारिणी और एलडीए बोर्ड के सभी सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हुआ है। उन्होंने बताया कि बीजेपी की तरफ से आठ सदस्य नगर निगम कार्यकारिणी में है, अब उसमें चार महिला सदस्य है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में महिलाओं को काफी मौका मिला है।